उत्तराखंड में आगामी 08-09 दिसम्बर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है. उत्तराखंड में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने लिए सीएम धामी देश एवं विदेश में रोड शो कर रहे हैं. इसी सिलसिले में वे रविवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे, जहाँ पर उनका प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. सोमवार को सीएम धामी मुंबई में रोड शो करेंगे और कई निवेशक समूहों के साथ संवाद एवं मुलाकात करेंगे. गौरतलब है कि सीएम धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अभी तक लगभग 94000 रूपये के एमओयू साइन हो चुके हैं.