आज हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि0 के मुख्यालय ‘‘विद्युत भवन’’ देहरादून में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक श्री पी0सी0 ध्यानी ने कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग पर जोर दिया। संगोष्ठी में मौजूद अन्य अधिकारीगणों द्वारा हिन्दी भाषा के विकास एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये गये।

 

संगोष्ठी में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री पी0सी0 ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों को हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है तथा हम सभी को अपने कार्याें में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही उनके सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों से हिन्दी भाषा के विकास एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देने हेतु अनुरोध किया गया।

 

इस अवसर पर संगोष्ठी का सफल संचालन करते हुये श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा हिन्दी के गौरवशाली इतिहास से परिचय कराया गया। इसके साथ ही श्री जितेन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य अभियन्ता (जनपद) द्वारा हिन्दी भाषा के उत्थान पर अपने विचार प्रकट करते हुये शिव ताण्डव स्रोत का भी गायन कर सभा में उपस्थित सभी कार्मिकों का मन मोह लिया।

 

उपरोक्त के साथ ही संगोष्ठी में श्री अरूण सभरवाल, कम्पनी सचिव, श्री स्वतंत्र कुमार तोमर, महाप्रबन्धक (वित्त), श्री ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता, श्री अनुपम सिंह, मुख्य अभियन्ता, श्री रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता एवं श्री पंकज कुमार, लेखाधिकारी द्वारा हिन्दी भाषा के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार प्रकट किये गये।

 

इस अवसर पर उपरोक्त के साथ ही श्री अनुपम शर्मा, मुख्य अभियन्ता, श्री पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, श्री मन्त राम, अधीक्षण अभियन्ता, श्री नीरज पाठक, अधीक्षण अभियन्ता, श्रीमती शायमा कमाल, अधीक्षण अभियन्ता श्री मनोज कुमार, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), श्री विवेकानन्द, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री धर्मेन्द्र डबराल, अधिशासी अभियन्ता, श्री आशुतोष सिंह, अधिशासी अभियन्ता, श्री दीपेश रोहिला, अधिशासी अभियन्ता, श्री तरूण सिंघल, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्रीमती रीनू जोशी भारद्वाज, सहायक अभियन्ता एवं श्रीमती राधिका गर्ग, लेखाधिकारी इत्यादि कार्मिक सभागार में उपस्थित रहे।