देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय लंदन के प्रवास पर है. सीएम धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्यौता देने के लिए लंदन गए हुए हैं. लंदन में उन्होंने कई उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संस्थाओं से मुलाकात एवं बातचीत की. लंदन के उद्योगपतियों औद्योगिक संस्थाओं  में देवभूमि उत्तराखंड में निवेश को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि लंदन में महज दो दिन में  हजारों करोड़ के एमओयू साइन हो चुके हैं. अपने लंदन प्रवास के दौरान सीएम धामी ने इंडिया हाउस और ब्रिटेन की पार्लियामेंट का भी भ्रमण किया और ब्रिटेन के संसद सदस्यों के साथ विचार भी साझा किये.