संवेदनशील सीएम के नेतृत्व में सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा, सभी मजदूर सुरक्षित

 

सुनील तिवारी

 देहरादून : विगत दस दिनों से उत्तरकाशी के निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए संवेदनशील सीएम धामी के नेतृत्व में चल रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं. पिछले 24 घंटों में रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को बड़ी सफलताएँ हाथ लगी है. सोमवार को रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने पहले सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइप बिछाकर मजदूरों तक पका हुआ भोजन पहुँचाया और उसके बाद मंगलवार की सुबह ही सुरंग में फंसे श्रमिकों तक एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा पहुंचकर उसके माध्यम से बातचीत की. कैमरे के माध्यम से हुई बातचीत से सुरंग में फंसे मजदूरों के जीवन में आशा की नई किरण जाग गयी है. मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के लिए एजेंसियां युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार सीएम धामी ने सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जायेगा.