राष्ट्रीय स्तरीय जैविक इंडिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बीते गुरुवार को आयोजित जैविक कृषि के ग्लोबल लेवल  एवार्ड कार्यक्रम में हिमालय एवं पूर्वोत्तर राज्य की केटेगरी में उत्तराखण्ड प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जैविक उत्पाद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने ग्रेटर नोएडा में यह पुरस्कार प्राप्त किया. कार्यक्रम में कृषक हर्ष सिंह डंगवाल, ग्राम – सुनकिया, ब्लॉक- धारी, नैनीताल को इसी केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

आज जैविक उत्पाद के प्रबंध निदेशक  विनय कुमार ने  कृषि मंत्री गणेश जोशी को पुरस्कार सौंपा। कृषि मंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में 38 प्रतिशत खेती जैविक है।  जोशी ने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 तक राज्य में जैविक खेती को 50 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा।