धामी के नेतृत्व में अभी तक हो चुके हैं 1 लाख 24 हजार करोड़ से अधिक के निवेश करार
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे उत्तराखंड की कमान संभाली है तबसे नित् नए गोल सेट करते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर भी लगाते हैं. उन्होंने अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड राज्य की जीडीपी को डबल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं. इसी क्रम में वे आगामी 8-9 दिसम्बर को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रहे हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा हुआ है. सीएम धामी इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां आज के दो माह पहले से ही शुरू कर चुके हैं. यही वजह है कि इन्वेस्टर्स समिट के एक माह पूर्व ही आधे लक्ष्य की प्राप्ति हो चुकी है. अब तक दिल्ली, लंदन, बर्मिंघम, दुबई, आबुधाबी, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई में हुए रोड शो के माध्यम से 1 लाख 20 हजार करोड़ से अधिक के निवेश करार हो चुके हैं. ख़ास बात यह है कि सीएम धामी के नेतृत्व में अब तक हुए एमओयू की ग्राउंडिंग भी शुरू हो चुकी है. जिस गति से धामी सरकार को निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं इससे तो यही लगता है कि इन्वेस्टर्स समिट तक उत्तराखंड में निवेश का 2.5 लाख करोड़ को भी पार कर सकता है. गौरतलब है कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सेवा क्षेत्र में निवेशक निवेश कर रहे हैं. इससे उत्तराखंड के पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचें यहाँ का विकास होगा और उत्तराखंड के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे.
